वैश्वीकरण का अर्थ वैश्वीकरण में भौतिक विज्ञान की भूमिका (Meaning Of Globalization l Role of Physical Science in the Globalization)
वैश्वीकरण का अर्थ वैश्वीकरण में भौतिक विज्ञान की भूमिका (Meaning Of Globalization l Role of Physical Science in the Globalization) वैश्वीकरण शब्द अंग्रेजी भाषा के ग्लोबलाइजेशन शब्द का हिंदी रूपांतरण है। वैश्वीकरण को भूमंडलीकरण भी कहा जाता है। इन दोनों शब्दों का अभिप्राय एक ऐसी प्रक्रिया से है जिसमें आपस में दूरी रखने तथा अन्य प्रकार के अवरोधों को दूर कर विश्व के सभी व्यक्तियों को अधिक से अधिक निकट आने तथा अंतः निर्भर रहने पर बल दिया जाता है। वैश्वीकरण के अर्थ को और अधिक स्पष्ट करने के लिए कुछ विद्वानों ने परिभाषाएं दिए हैं जिनका विवरण कुछ इस प्रकार है:- हॉलैंड निवासी शिक्षा शास्त्री रूड लूब्बस के अनुसार, "वैश्वीकरण व प्रक्रिया है जिसमें सीमा पार आर्थिक राजनीतिक और सामाजिक सांस्कृतिक संबंधों को स्थापित करने और बनाए रखने में भौगोलिक दूरी का कोई महत्व नहीं रह जाता।" प्रसिद्ध समाजशास्त्री एंथोनी गिड्डेंस के अनुसार, "वैश्वीकरण दूरी और समय को सीमित करने का प्रयास है जिसमें संप्रेषण के माध्यम से तुरंत ही पूरे विश्व में एक साथ ज्ञान एवं संस्कृति क...