Skip to main content

शिक्षा की परिभाषाएं definitions of education

  • शिक्षा की परिभाषाएं 
  • definitions of education 
  • Shiksha Ki Paribhashayen

शिक्षा की परिभाषाएं definitions of education Shiksha Ki Paribhashayen
शिक्षा की परिभाषाएं definitions of education Shiksha Ki Paribhashayen

विभिन्न विद्वानों द्वारा दी गई शिक्षा की परिभाषाएं निम्न प्रकार हैं :-

  • कौटिल्य के अनुसार शिक्षा की परिभाषा "शिक्षा मानव को एक सुयोग्य नागरिक बनाना सिखाती है तथा उसका व्यक्तिगत विकास करती है।"
  • हेंडरसन के अनुसार शिक्षा की परिभाषा, " यदि शिक्षा केवल सामाजिक विरासत को एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक हस्तांतरित करती है तो वह केवल अतीत की पुनरावृत्ति करती है। शिक्षा केवल बच्चों की अभिवृद्धि और विकास की प्रक्रिया अर्थात एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें सामाजिक वातावरण के रूप में सामाजिक विरासत को उत्तम और बुद्धिमान पुरुषों एवं स्त्रियों के विकास के लिए प्रयोग किया जा सके। यह शिक्षा की वही प्रक्रिया है जिसका समर्थन दार्शनिकों और शिक्षा सुधारकों ने किया है। यही शिक्षा की सत्य धारणा है।"
  • वॉशिंग के अनुसार शिक्षा की परिभाषा, "शिक्षा चैतन्य रूप में एक नियंत्रित प्रक्रिया है जिसके द्वारा व्यक्ति के व्यवहार में परिवर्तन किए जाते हैं तथा व्यक्ति के द्वारा समाज में।"
  • प्रिंसटन रिव्यू के अनुसार शिक्षा की परिभाषा," शिक्षा सीखना नहीं है बल्कि मस्तिष्क की शक्तियों का अभ्यास तथा विकास है और यह ज्ञान के केंद्र एवं जीवन के संघर्षों के माध्यम से प्राप्त होती है।"
  • सुकरात के अनुसार शिक्षा की परिभाषा, "शिक्षा का तात्पर्य संसार के उन सर्वमान्य विचारों को प्रकट करने से जो व्यक्ति विशेष के मस्तिष्क में निहित है।"
  • प्लेटो के अनुसार शिक्षा की परिभाषा, "शिक्षा से मेरा तात्पर्य उस प्रशिक्षण से है जो अच्छी आदतों द्वारा बच्चों में अच्छी नैतिकता का विकास करे।
  • अरस्तु के अनुसार शिक्षा की परिभाषा, "शिक्षा व्यक्ति की शक्ति का और विशेष रूप से मानसिक शक्ति का विकास करती है जिससे वह परम सत्य शिव और सुंदर के चिंतन का आनंद उठा सके।"
  • जॉन डीवी के अनुसार शिक्षा की परिभाषा, "शिक्षा व्यक्ति की उम्र योग्यताओं के विकास का नाम है जो उसे उसके वातावरण पर नियंत्रण रखना सिखाती है और उसकी संभावनाओं को पूर्ण करती है।"
  • अरविंद घोष के अनुसार शिक्षा की परिभाषा, "शिक्षा से मेरा अभिप्राय बालक तथा मानव में पूर्ण रूप से शारीरिक बौद्धिक एवं आध्यात्मिक बल की सर्वांगीण उन्नति से है।"
  • स्पेंसर के अनुसार शिक्षा की परिभाषा, "शिक्षा में आदतें, स्मरण, आदर्श, स्वरूप, शारीरिक तथा मानसिक कौशल, बौद्धिकता और रुचि नैतिक विचार और ज्ञान ही नहीं विधियां भी सम्मिलित हैं।"
  • गांधीजी के अनुसार शिक्षा की परिभाषा, "शिक्षा से मेरा अभिप्राय बालक और मनुष्य के सर्वांगीण विकास शरीर मस्तिष्क और आत्मा से है।"
  • टी रेमंट के अनुसार शिक्षा की परिभाषा, "शिक्षा उस विकास का नाम है जो शैशवावस्था से प्रोणावस्था तक होता ही रहता है अर्थात शिक्षा वह क्रम है जिससे मानव अपने को आवश्यकतानुसार बहुत एक सामाजिक तथा आध्यात्मिक वातावरण के अनुकूल बना लेता है।"
  • टी पी नन के अनुसार शिक्षा की परिभाषा, "शिक्षा मनुष्य के व्यक्तित्व का पूर्ण विकास है जिससे कि वह अपने उच्चतम योग्यता के अनुसार मानव जीवन को मौलिक योगदान दे सके।"
  • रूसो के अनुसार शिक्षा की परिभाषा, "शिक्षा अंदर से होने वाला विकास है बाहर से एक साथ होने वाली वृद्धि नहीं यह प्राकृतिक मूल प्रवृत्तियों के क्रियाशील होने से विकसित होती है वाह्य शक्तियों की प्रक्रिया के परिणाम स्वरूप नहीं ।"
  • प्लेटो के अनुसार शिक्षा की परिभाषा, "शिक्षा का कार्य मनुष्य के शरीर एवं आत्मा को पूर्णता प्रदान करना है जिसके योग्य वह है।"
  • जॉन मिल्टन के अनुसार शिक्षा की परिभाषा, "मैं पूर्ण तथा उदार शिक्षा उसको कहता हूं जो व्यक्ति को शांति तथा युद्ध दोनों समय में व्यक्तिगत और सामाजिक कार्यों को न्यायोचित ढंग से दक्षता और उदारता के साथ करना सिखाती है।"
  • टैगोर के अनुसार शिक्षा की परिभाषा, "सर्वोच्च शिक्षा हुआ है जो हमें केवल सूचना ही नहीं देती अपितु हमारे जीवन और संपूर्ण सृष्टि में तारतम्य स्थापित करती है।"
  • पेस्टालौजी के अनुसार शिक्षा की परिभाषा, "मानव शक्तियों का प्राकृतिक निरंतर तथा प्रगतिशील विकास ही शिक्षा है।"
  • फ्रोबेल के अनुसार शिक्षा की परिभाषा, "शिक्षा एक प्रक्रिया है जिसके द्वारा में बालक की अंता शक्तियों को बाहर लाया जाता है।"

Comments

Popular Posts

शैक्षिक तकनीकी का अर्थ तथा परिभाषायें shaikshik takniki ka Arth tatha paribhasha

शैक्षिक तकनीकी का अर्थ तथा परिभाषायें   शैक्षिक तकनीकी का अर्थ   शैक्षिक तकनीकी कोई शिक्षण- पद्धति नहीं है। यह एक ऐसा विज्ञान है, जिसके आधार पर शिक्षा के विशिष्ट उद्देश्यों की अधिकतम प्राप्ति के लिए विभिन्न व्यूह रचनाओं का विकास किया जा सकता है। अब शिक्षण के उद्देश्य निर्धारित हो जाते हैं तो उनको प्राप्त करने के लिए शैक्षिक तकनीकी अस्तित्व में आती है। सामान्य भाषा में ' तकनीकी ' शब्द का अर्थ ' शिल्प ' अथवा ' कला विज्ञान ' से है। तकनीकी शब्द को ग्रीक भाषा में ' टेक्निकोज ' शब्द से लिया गया है। इस शब्द का अर्थ है ' एक कला ' तकनीकी का संबंध कौशल तथा दक्षता से है।। कुछ वर्ष पहले शैक्षिक तकनीकी को दृश्य- श्रव्य सामग्री से और कक्षा में अध्यापन सामग्री से संबंधित माना जाता था, लेकिन शैक्षिक तकनीकी और श्रव्य - दृश्य सामग्री एक जैसे नहीं है। शैक्षिक तकनीकी की परिभाषायें शैक्षिक तकनीकी के अर्थ को और अधिक स्पष्ट करने के लिए विभिन्न परिभाषायें दी गई है जिनका विवरण अग्र प्रकार है- एस.एस. कुलकर्णी के अनुसार, " शैक्षिक तकनीकी को शिक्षण प्रक्रिया में प्...

बी. एस. ब्लूम के ज्ञानात्मक और भावात्मक पक्ष के उद्देश्य Bloom Ke Gyanatmak Bhavatmak Paksh

बी. एस. ब्लूम का शैक्षिक उद्देश्यों का वर्गीकरण ज्ञानात्मक और भावात्मक पक्ष  (Bloom's Taxonomy) Bloom's Taxonomy  ​शिक्षा एक अत्यंत ही सोद्देश्य और सुविचारित प्रक्रिया है। कक्षा के भीतर एक शिक्षक जो कुछ भी पढ़ाता या सिखाता है, उसका अंतिम और सर्वोपरि लक्ष्य विद्यार्थी के व्यवहार में एक सकारात्मक, स्थायी और अपेक्षित परिवर्तन लाना होता है। परंतु, एक शिक्षक या शिक्षाविद् यह कैसे निर्धारित करेगा कि छात्र ने वास्तव में क्या सीखा है और किस स्तर तक सीखा है?  इसी जटिल शैक्षिक समस्या का अत्यंत वैज्ञानिक समाधान प्रस्तुत करने के लिए डॉ. बेंजामिन एस. ब्लूम (Dr. Benjamin S. Bloom) और उनके साथी शोधकर्ताओं ने शैक्षिक उद्देश्यों का एक अत्यंत व्यवस्थित और पदानुक्रमित वर्गीकरण प्रस्तुत किया। शिक्षा के क्षेत्र में इसे 'ब्लूम की टैक्सोनॉमी' (Bloom's Taxonomy) के नाम से जाना जाता है। ​यदि आप शिक्षा शास्त्र, मनोविज्ञान का गहन अध्ययन कर रहे हैं, या शिक्षक भर्ती से संबंधित उच्च स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो ब्लूम के इस वर्गीकरण की सैद्धांतिक और व्यावहारिक समझ होना ...

IGNOU MHD 12 भारतीय कहानी दीदी Bharteey Kahani Didi

इस ब्लॉग में हम इग्नू एम ए हिंदी की द्वितीय वर्ष में निर्धारित पाठ्यक्रम MHD 12 भारतीय कहानियां के अंतर्गत दीदी नामक कहानी का कथासार प्रस्तुत करेंगे यह कहानी मलयालम भाषा की कहानी है जिसके लेखक एम टी वासुदेवन नायर जी है इस कहानी का हिंदी अनुवाद वी दी कृष्णन नम्पियार जी ने किया है । यह एक बहुत ही मार्मिक कहानी है IGNOU MHD 12 भारतीय कहानी दीदी Bharteey Kahani Didi 'दीदी' कहानी का कथानक   कहानी के पात्र :  अप्पू (4 साल का बच्चा), दीदी (अप्पू की माँ ), नानी (दीदी की मां ), अप्पू के मामा, शंकरन नायर  कथानक अप्पू एक 5-6  साल का बच्चा है जिसका जन्म उसकी मां की कोख से विवाह से पहले हुआ है इसलिए नानी दीदी को बहुत भला बुरा कहकर ताने मारती है और अप्पू और दीदी को भी खूब गालियां देती है जिस कारण अप्पू नानी को पसंद नहीं करता है।  अप्पू की नानी उसे अपनी मां को दीदी के नाम से पुकारना सिखा देती है । अप्पू अपनी मां को दीदी के नाम से पुकारने लगता है और वह दीदी से बेहद प्रेम करता है। अप्पू की दीदी भी अप्पू से बहुत प्यार करती है और उसका बहुत ख्याल रखती है और अपने अतीत को...