Skip to main content

गणित शिक्षण का महत्व importance of mathematics in daily life

नमस्कार साथियों! Target With Roshani हिंदी ब्लॉग में आपका एक बार फिर से स्वागत है। मित्रों। B.Ed शिक्षा के अंतर्गत इस आर्टिकल के अंतर्गत हम शिक्षा के क्षेत्र में गणित का महत्व को समझेंगे।

गणित शिक्षण का महत्व importance of mathematics in daily life
गणित शिक्षण का महत्व importance of mathematics in daily life


इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आप निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर देने में सक्षम होंगे-

  • १. शिक्षा में गणित के महत्व की विवेचना कीजिए

  • Discuss the importance of mathematics in education.

  • २.आधुनिक जीवन में गणित की उपयोगिता उपयोगिता को स्पष्ट कीजिए।

शिक्षण में गणित का महत्व अथवा उपयोगिता

(Importance or utility of mathematics in education)

  • शिक्षा के क्षेत्र में गणित का अत्यधिक महत्व है। गणित का हमारे दैनिक जीवन में गणित के संबंध है। आधुनिक युग में सभ्यता का आधार गणित ही है। मातृभाषा के अलावा ऐसा कोई विषय नहीं है जो दैनिक जीवन में इतना अधिक संबंधित हो। गणित को व्यापार का प्राण एवं विज्ञान का जन्मदाता माना जाता है। 

  • वर्तमान समय में गणित को विद्यालय के पाठ्य विषयों में विशेष स्थान प्रदान किया गया है। इसका प्रमुख कारण है कि गणित विद्यार्थी को अपनी जीविका कमाने के योग्य बनाने के साथ वो उसके ज्ञान में वृद्धि करता है तथा जीवन के विभिन्न कार्यों को सीखने और करने में सहायता करता है।

  • विद्यार्थियों का मानसिक विकास करके उनकी बुद्धि को प्रखर बनाता है। यह विद्यार्थियों में स्पष्टता आत्मविश्वास नियमित तथा शुद्धता एकाग्रता इत्यादि गुणों को विकसित करता है तथा चरित्र के निर्माण में सहायता करता है।

गणित के महत्व को निम्न प्रकार से स्पष्ट किया जा सकता है

१.निश्चिता और आत्मनिर्भरता की दृष्टि से गणित का महत्त्व(The importance of mathematics in terms of certainty and self-reliance)

  • गणित ऐसा विषय है जो व्यक्ति को निश्चितता सिखाता है। गणित छात्रों में दृढ़ता तथा आत्मविश्वास उत्पन्न करता है। सत्य अथवा असत्य की शुद्धि और अशुद्ध की जांच गणित के माध्यम से ही होती है। गणित छात्रों में आत्मनिर्भरता तथा आत्मविश्वास उत्पन्न करता है। इसी कारण पाठ्यक्रम में गणित को इतना महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है। 

२. दैनिक जीवन में गणित का महत्व 

(Importance of mathematics in daily life)

  • हमारे चारों ओर का जीवन तथा हमारे दिन प्रतिदिन का व्यवहार पूर्ण रूप से गणित से भरा हुआ है। प्रत्येक बात को समझाने के लिए हमें थोड़ी बहुत गणित की आवश्यकता पड़ती है। दैनिक जीवन में हमें घर बाहर, बाजार, क्रय विक्रय, आय व्यय आदि सभी गणित के ज्ञान की आवश्यकता होती है। गणित के बिना हमारा जीवन गूंगे, बहरे तथा अंधे संसार के समान हो जाएगा। 
  • गणित के ज्ञान से रहित व्यक्ति न तो परिवार को सुचारू रूप से चला सकता है और न ही समाज में कुछ कर सकता है। यदि छात्रों को आरंभ से ही प्रारंभिक गणित का ज्ञान नहीं कराया जाता तो वे अपने जीवन में अनुभवों को समझने समझाने में असमर्थ रहे होते।

३. प्रकृति अध्ययन के लिए गणित का महत्व (Importance of mathematics in the study of nature)

  • गणित मानव मस्तिष्क की भांति प्रकृति में भी है। गणित प्रकृति की सबसे बड़ी विशेषता परिवर्तन एवं विचरण है। गणित एक कलन है जो कि  विचरण का अध्ययन करती है। इसी कारण कलन को प्रकृति का गणित कहा जाता है। प्राकृतिक घटनाओं जैसे सूर्य, चंद्रमा, तारों के निकलने तथा छिपने का समय, उसकी स्थिति एवं दिशा आदि के ज्ञान में गणित विशेष उपयोगी सिद्ध होता है।

३. गणित का सौंदर्यात्मक महत्व (Aesthetic importance of mathematics)

  • गणित का सौंदर्य सरलता पूर्णता आदि में निहित होता है। यंग ने अत्यंत स्पष्ट शब्दों में लिखा है "गणित का अध्ययन उचित तथा स्थूल रूप से किया जाता है तो छात्र उसकी सौंदर्य का आनंद लेने में समर्थ होते हैं।"

४. गणित का बौद्धिक महत्व  (Intellectual importance of mathematics)

  • मानसिक एवं बौद्धिक विकास के लिए गणित शिक्षण का अत्यंत महत्व है। जैसे ही गणित की कोई समस्या आपके समक्ष आती है तो आपका मस्तिष्क समस्या को समझने तथा उसे हल करने में क्रियाशील हो जाता है। गणित की हर समस्या के लिए मानसिक प्रयास की आवश्यकता होती है तथा उस के माध्यम से छात्र की विचार करने, तर्क करने, विश्लेषण करने तथा विवेचना करने की शक्तियों का विकास होता है।

५.नियमित तथा विविधता की दृष्टि से गणित का महत्व (Importance of mathematics in regulatory and variety)

  • गणित ऐसा विषय है जिसकी शिक्षण से छात्रों में अनियमितता एवं विधिवत रूप से कार्य करने का अभ्यास होता है क्योंकि जब तक गणित में क्रियाओं को नियम तथा विधि पूर्वक हल नहीं किया जाता तब तक शुद्ध परिणाम प्राप्त नहीं हो सकता। इस प्रकार गणित नियमित रूप से तथा विधिवत रूप से कार्य करने की क्षमता छात्रों में उत्पन्न करता है।

६. शुद्धता तथा स्पष्टता में गणित का महत्व (Importance of mathematics in accuracy and clarity)

  • स्पष्टता तथा शुद्धता की दृष्टि से गणित एक ऐसा विषय है जिसकी किसी अन्य विषय से समानता नहीं की जा सकती। अधिकतर अन्य सभी विषयों में अनुमानों से काम चल जाता है परंतु गणित में अनुमानों का कोई स्थान नहीं है। अतः गणित से छात्र को शुद्धता का भी ज्ञान होता है।

७. आर्थिक तथा सामाजिक प्रगति में गणित का महत्व (Importance of mathematics in economic and social progress)

  • आधुनिक युग विज्ञान का युग है। आर्थिक तथा सामाजिक प्रगति भी विज्ञान की ही देन है परंतु विज्ञान भी गणित के बिना नहीं चल सकता। इसी कारण से गणित का पाठ्यक्रम में विशिष्ट स्थान है। आर्थिक क्षेत्र में व्यवसाय, उद्योग, यातायात, कृषि व्यापार आदि में से कोई भी ऐसा क्षेत्र नहीं है जो कि गणित के बिना चल सके। स्वयं विज्ञान भी गणित पर आधारित है। समाज में प्रगति के लिए भी गणित का ज्ञान आवश्यक हो जाता है।

८. गणित का अंतरराष्ट्रीय महत्व (International importance of mathematics)

  • गणित का अध्ययन विभिन्न राष्ट्रों में पारस्परिक सहयोग की भावना की वृद्धि करता है। सभी देशों के गणितज्ञ वैज्ञानिक किसी नए नियम सिद्धांत अथवा शोध कार्य पर परस्पर मिलकर विचार विनिमय करते हैं और उसे संपूर्ण मानव जाति के हित के लिए उपयोग में लाते हैं।

९. गणित का उपयोगात्मक महत्व (utility based importance of mathematics)

  • व्यवहारिक जीवन में गणित की उपयोगिता अन्य विषयों की तुलना में बहुत अधिक है। दैनिक जीवन में क्रय-विक्रय माप तोल जोड़ना घटाना आए व्याधि का लेखा-जोखा आदि सभी व्यक्तियों को करना पड़ता है। इस प्रकार घर, दफ्तर, व्यापार, सभी जगह गणित की आवश्यकता पड़ती है। अतः गणित संबंधी घटनाओं के बिना दैनिक जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है।


Comments

Popular Posts

शैक्षिक तकनीकी का अर्थ तथा परिभाषायें shaikshik takniki ka Arth tatha paribhasha

शैक्षिक तकनीकी का अर्थ तथा परिभाषायें   शैक्षिक तकनीकी का अर्थ   शैक्षिक तकनीकी कोई शिक्षण- पद्धति नहीं है। यह एक ऐसा विज्ञान है, जिसके आधार पर शिक्षा के विशिष्ट उद्देश्यों की अधिकतम प्राप्ति के लिए विभिन्न व्यूह रचनाओं का विकास किया जा सकता है। अब शिक्षण के उद्देश्य निर्धारित हो जाते हैं तो उनको प्राप्त करने के लिए शैक्षिक तकनीकी अस्तित्व में आती है। सामान्य भाषा में ' तकनीकी ' शब्द का अर्थ ' शिल्प ' अथवा ' कला विज्ञान ' से है। तकनीकी शब्द को ग्रीक भाषा में ' टेक्निकोज ' शब्द से लिया गया है। इस शब्द का अर्थ है ' एक कला ' तकनीकी का संबंध कौशल तथा दक्षता से है।। कुछ वर्ष पहले शैक्षिक तकनीकी को दृश्य- श्रव्य सामग्री से और कक्षा में अध्यापन सामग्री से संबंधित माना जाता था, लेकिन शैक्षिक तकनीकी और श्रव्य - दृश्य सामग्री एक जैसे नहीं है। शैक्षिक तकनीकी की परिभाषायें शैक्षिक तकनीकी के अर्थ को और अधिक स्पष्ट करने के लिए विभिन्न परिभाषायें दी गई है जिनका विवरण अग्र प्रकार है- एस.एस. कुलकर्णी के अनुसार, " शैक्षिक तकनीकी को शिक्षण प्रक्रिया में प्...

बी. एस. ब्लूम के ज्ञानात्मक और भावात्मक पक्ष के उद्देश्य Bloom Ke Gyanatmak Bhavatmak Paksh

बी. एस. ब्लूम का शैक्षिक उद्देश्यों का वर्गीकरण ज्ञानात्मक और भावात्मक पक्ष  (Bloom's Taxonomy) Bloom's Taxonomy  ​शिक्षा एक अत्यंत ही सोद्देश्य और सुविचारित प्रक्रिया है। कक्षा के भीतर एक शिक्षक जो कुछ भी पढ़ाता या सिखाता है, उसका अंतिम और सर्वोपरि लक्ष्य विद्यार्थी के व्यवहार में एक सकारात्मक, स्थायी और अपेक्षित परिवर्तन लाना होता है। परंतु, एक शिक्षक या शिक्षाविद् यह कैसे निर्धारित करेगा कि छात्र ने वास्तव में क्या सीखा है और किस स्तर तक सीखा है?  इसी जटिल शैक्षिक समस्या का अत्यंत वैज्ञानिक समाधान प्रस्तुत करने के लिए डॉ. बेंजामिन एस. ब्लूम (Dr. Benjamin S. Bloom) और उनके साथी शोधकर्ताओं ने शैक्षिक उद्देश्यों का एक अत्यंत व्यवस्थित और पदानुक्रमित वर्गीकरण प्रस्तुत किया। शिक्षा के क्षेत्र में इसे 'ब्लूम की टैक्सोनॉमी' (Bloom's Taxonomy) के नाम से जाना जाता है। ​यदि आप शिक्षा शास्त्र, मनोविज्ञान का गहन अध्ययन कर रहे हैं, या शिक्षक भर्ती से संबंधित उच्च स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो ब्लूम के इस वर्गीकरण की सैद्धांतिक और व्यावहारिक समझ होना ...

IGNOU MHD 12 भारतीय कहानी दीदी Bharteey Kahani Didi

इस ब्लॉग में हम इग्नू एम ए हिंदी की द्वितीय वर्ष में निर्धारित पाठ्यक्रम MHD 12 भारतीय कहानियां के अंतर्गत दीदी नामक कहानी का कथासार प्रस्तुत करेंगे यह कहानी मलयालम भाषा की कहानी है जिसके लेखक एम टी वासुदेवन नायर जी है इस कहानी का हिंदी अनुवाद वी दी कृष्णन नम्पियार जी ने किया है । यह एक बहुत ही मार्मिक कहानी है IGNOU MHD 12 भारतीय कहानी दीदी Bharteey Kahani Didi 'दीदी' कहानी का कथानक   कहानी के पात्र :  अप्पू (4 साल का बच्चा), दीदी (अप्पू की माँ ), नानी (दीदी की मां ), अप्पू के मामा, शंकरन नायर  कथानक अप्पू एक 5-6  साल का बच्चा है जिसका जन्म उसकी मां की कोख से विवाह से पहले हुआ है इसलिए नानी दीदी को बहुत भला बुरा कहकर ताने मारती है और अप्पू और दीदी को भी खूब गालियां देती है जिस कारण अप्पू नानी को पसंद नहीं करता है।  अप्पू की नानी उसे अपनी मां को दीदी के नाम से पुकारना सिखा देती है । अप्पू अपनी मां को दीदी के नाम से पुकारने लगता है और वह दीदी से बेहद प्रेम करता है। अप्पू की दीदी भी अप्पू से बहुत प्यार करती है और उसका बहुत ख्याल रखती है और अपने अतीत को...