Skip to main content

Posts

Showing posts from May, 2024

अधिगम के उपागम adhigam ke upagam

  अधिगम के उपागम  Approaches to learning आधुनिक युग में अधिगम- परिस्थितियों को अधिक प्रभावशाली बनाने के लिए यंत्रीकृत एवं यंत्रेतर साधनो का प्रयोग अत्यधिक आवश्यक है। अधिगम- परिस्थितियों को उत्पन्न करने के लिए शिक्षक विभिन्न रचनाओं तथा युक्तियों को प्रभावशाली बनाने के लिए सहायता सामग्री का उपयोग करता है। शिक्षा के क्षेत्र में तकनीकी की सहायता से एक उपागम का विकास हुआ है जिसे हार्डवेयर उपागम कहते हैं। इस उपागम के अंतर्गत शिक्षण में विभिन्न प्रकार की दृश्य - श्रव्य सामग्री का उपयोग किया जाता है। हार्डवेयर उपागम एवं सॉफ्टवेयर उपागमों का अर्थ शिक्षण में प्रयुक्त होने वाली श्रव्य- दृश्य सामग्री को हार्डवेयर तथा सॉफ्टवेयर का उपागम कहा जाता है, क्योंकि ये साधन छात्रों की श्रवण तथा चाक्षक इंद्रियों को किसी न किसी मात्रा में प्रभावित करते हैं। अतः इसे दृश्य- श्रव्य सामग्री भी कहा जाता है। अतः दृश्य - श्रव्य सामग्री से अभिप्राय है- वे शिक्षण साधन जिनका प्रयोग छात्रों के दृश्य - श्रव्य की ज्ञानेंद्रियों को सक्रिय कर दें और जिनके पाठ सरल हो जाए।  शिक्षण प्रक्रिया में जब शिक्षण विधिया...

शैक्षिक तकनीकी का अर्थ तथा परिभाषायें shaikshik takniki ka Arth tatha paribhasha

शैक्षिक तकनीकी का अर्थ तथा परिभाषायें   शैक्षिक तकनीकी का अर्थ   शैक्षिक तकनीकी कोई शिक्षण- पद्धति नहीं है। यह एक ऐसा विज्ञान है, जिसके आधार पर शिक्षा के विशिष्ट उद्देश्यों की अधिकतम प्राप्ति के लिए विभिन्न व्यूह रचनाओं का विकास किया जा सकता है। अब शिक्षण के उद्देश्य निर्धारित हो जाते हैं तो उनको प्राप्त करने के लिए शैक्षिक तकनीकी अस्तित्व में आती है। सामान्य भाषा में ' तकनीकी ' शब्द का अर्थ ' शिल्प ' अथवा ' कला विज्ञान ' से है। तकनीकी शब्द को ग्रीक भाषा में ' टेक्निकोज ' शब्द से लिया गया है। इस शब्द का अर्थ है ' एक कला ' तकनीकी का संबंध कौशल तथा दक्षता से है।। कुछ वर्ष पहले शैक्षिक तकनीकी को दृश्य- श्रव्य सामग्री से और कक्षा में अध्यापन सामग्री से संबंधित माना जाता था, लेकिन शैक्षिक तकनीकी और श्रव्य - दृश्य सामग्री एक जैसे नहीं है। शैक्षिक तकनीकी की परिभाषायें शैक्षिक तकनीकी के अर्थ को और अधिक स्पष्ट करने के लिए विभिन्न परिभाषायें दी गई है जिनका विवरण अग्र प्रकार है- एस.एस. कुलकर्णी के अनुसार, " शैक्षिक तकनीकी को शिक्षण प्रक्रिया में प्...

शैक्षिक तकनीकी shaikshik takniki

  शैक्षिक तकनीकी : मौलिक अवधारणा, उद्देश्य और विशेषताएं शैक्षिक तकनीकी की मौलिक अवधारणाएं (१) शिक्षक का वैज्ञानिक विश्लेषण किया जा सकता है। इसके लिए शिक्षण तथा अधिगम के स्वरूपों में समन्वय स्थापित किया जा सकता है। इस समन्वय में के आधार पर शिक्षण सिद्धांतों को प्रतिपादित किया जा सकता है। (२) संप्रेषण माध्यमों और विधियों का नियोजन, कार्यान्वयन, विश्लेषण तथा मूल्यांकन सही ढंग से होना चाहिए अन्यथा उनके द्वारा समस्याओं के समाधान के साथ-साथ और समस्याओं के उत्पन्न होने का भय रहता है। (३) संप्रेषण माध्यम को मनुष्य के विस्तार के रूप में जाना जाता है। इस संप्रेषण माध्यम में टेलीविजन, फिल्म, रेडियो, टेप रिकॉर्डर, कंप्यूटर, सेटेलाइट्स आदि सम्मिलित हैं। ये तत्व मनुष्य की जैवकीय प्रणाली से अलग हैं तथा मनुष्य अपने संप्रेषण के विस्तार के लिए प्रयोग करता है। (४) मनुष्य संपूर्ण संप्रेषण विधि का एक अंग है तथा वह इस विधि का जैवकीय पक्ष है। शैक्षिक तकनीकी के विस्तृत या सामान्य उद्देश्य  (१) शिक्षण अधिगम प्रक्रिया को प्रभावशाली बनाने के लिए शिक्षण प्रतिमान विकसित किए जाने चाहिए। (२) शिक्षण, वातावरण...

अभिप्रेरणा का अर्थ एवं परिभाषा | Abhiprerna ka Arth evam Paribhasha | Meaning and definition of motivation

  अभिप्रेरणा का अर्थ एवं परिभाषा (Meaning and definition of motivation) अभिप्रेरणा के अर्थ को और अधिक स्पष्ट करने के लिए हम निम्नलिखित परिभाषाऐ दे रहे हैं- थॉमसन - "अभिप्रेरणा व कला है, जिसके द्वारा छात्रों में ज्ञान प्राप्त करने की रुचि उत्पन्न की जाती है।" वूडवर्थ - "अभिप्रेरणा व्यक्तियों की दशा का वह समूह है, जो किसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए निश्चित व्यवहार स्पष्ट करते हैं। जॉनसन - "अभिप्रेरणा सामान्य क्रियाकलापों का प्रभाव है, जो प्राणी के व्यवहार को उचित मार्ग पर ले जाती है। मैकडूगल - "अभिप्रेरणा प्राणी में वे शारीरिक तथा मनोवैज्ञानिक दशाएं हैं, जो किसी कार्य को करने के लिए प्रेरित करते हैं। लॉवेल - अभिप्रेरणा मनोशारीरिक अथवा आंतरिक प्रक्रिया है, जो आवश्यकताओं से आरंभ होती है तथा जो किसी क्रिया को जारी रखती है, जिससे उसे आवश्यकता की संतुष्टि होती है।" अभिप्रेरणा के प्रकार मासलो महोदय ने आवश्यकताओं की दृष्टि से अभिप्रेरणा को निम्नलिखित तीन भागों में विभाजित किया है- (१) बाह्य अभिप्रेरणा  (२)आंतरिक अभिप्रेरणा  (३)आंतरिक बाह्य अभिप्रेरणा  (१) बाह्य अ...